- सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार से पुलिस ने दबोचा
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना पुलिस टीम ने गुरुवार सुबह महाकाल गैंग के एक और वांछित अभियुक्त को इटौरी गांव के नहर के पास से गिरफ्तार कर लिया, पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद विधिक कार्रवाई में जुट गई है। थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर यह गिरफ्तारी हुई। सुबह करीब 6:20बजे इटौरी गांव की ओर जाने वाली नहर के पास से 21वर्षीय युवक को दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्त से जब पुछताछ कि उसने अपना नाम प्रांजल यादव पुत्र नरेन्द्र यादव निवासी बसालतगंज थाना सरायमीर जिला आजमगढ़ (उम्र 21 वर्ष) बताया, पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ने अपने गैंग के साथियों के साथ इटौरी बाजार में कोटेदार मनोज सिंह पर जानलेवा हमला और सिद्धिकपुर में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। उसने यह भी कबूल किया कि 10अगस्त को जब पुलिस मेहरावा क्रॉसिंग पर मिली तो वह अपने भाई प्रीतम यादव और साथी मोहित यादव के साथ बाइक पर था। पुलिस को देखकर उन्होंने भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक फिसलने से गिर पड़ा था। इस दौरान उसका भाई प्रीतम पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि वह और एक अन्य साथी भागने में सफल हुए थे। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त महाकाल गैंग में शामिल होकर कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होता था, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।


