Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पक्षियों की प्यास बुझाएगा ‘ग्रीन फोर्स बाँसवारी

50 विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी दानों की की गयी थी व्यवस्थालोगों नें नन्हें मुन्ने बच्चों की मेहनत को खूब प्रसंशा कीकेराकत।...
Homeअपना जौनपुरमहंगाई और गैस किल्लत के विरोध में आप ने राष्ट्रपति के नाम...

महंगाई और गैस किल्लत के विरोध में आप ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। बढ़ती महंगाई, एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी और गैस की किल्लत के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

यह प्रदर्शन पार्टी के राष्ट्रीय नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आह्वान पर आयोजित किया गया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा ने कहा कि हाल ही में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 120 रुपये की बढ़ोतरी गरीब और मध्यम वर्ग के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। उन्होंने यह भी कहा कि गैस की किल्लत के कारण होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड से जुड़े छोटे कारोबारियों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इससे उनके व्यवसाय पर असर पड़ रहा है और रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना मुश्किल हो रहा है। जिला उपाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि देश में उपयोग होने वाली लगभग 60 प्रतिशत एलपीजी विदेशों से आयात की जाती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस स्थिति से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई है। महिला प्रकोष्ठ की जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा ने कहा कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का सबसे अधिक असर महिलाओं और गृहिणियों पर पड़ रहा है। गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए रसोई चलाना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है। उन्होंने सरकार से गैस पर विशेष सब्सिडी देने और इसकी उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। पार्टी नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस ली जाएं, पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए पारदर्शी नीति लागू की जाए तथा गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को रसोई गैस पर विशेष सब्सिडी प्रदान की जाए। प्रदर्शन में विजय सिंह बागी, श्वेता चौधरी, अमित विश्वकर्मा, कमलेश भारती, नंदलाल प्रधान, सुभाष गौतम, दिनेश प्रधान, सुशीला देवी, पूनम, विकास चंद्र यादव, भैया लाल, हितेश कुमार उपाध्याय, आनंद यादव, विनोद कुमार, पप्पू लाल बिंद, राजकुमार कनौजिया, विद्याधर मिश्र, संजय पाल, मनोज, आशुतोष मौर्य, अमरपाल यादव, राजू विश्वकर्मा, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Now...