जौनपुर धारा, जौनपुर। ऐतिहासिक रामलीला समिति हनुमान घाट के तत्वावधान में 28 मई को प्रातः विनायक दामोदर सावरकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता अरूण सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन को विस्तार से बताया।वहीं सतीश रघुवंशी ने वीर सावरकर के साहस और बलिदान का दर्पण दिखाया। महेश कुमार ने युवाओं से अनुरोध किया कि अपने दिनचर्या में कुछ समय निकाल कर अपने महापुरुषों के जीवन को पढ़ें और बच्चों को बतायें ताकि आने वाली पीढ़ी इनसे अन्भिग्न न रहे। उक्त अवसर पर समाजसेवी ओमप्रकाश गुप्ता, गौतम सेठ, रामलीला समिति अध्यक्ष मंगल सेठ, जगमेन्दर निषाद, डॉ.सूरज जायसवाल, रोहित साहू, अंकित मोदनवाल, हिमाचल सेठ सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त
विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
मनाई गई वीर सावरकर की 140वीं जयंती



