जौनपुर धारा,जौनपुर। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के हरिबन्धनपुर में बीती रात रिटायर्ड एसआई के मकान पर कुछ मनबढ़ों ने पत्थर फेकें। किसी बड़ी अनहोनी को लेकर दम्पति ने इसकी शिकायत लाइन बाजार थाना पुलिस से की है। वहीं पुलिस भी इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है। लाइनबाजार थाना क्षेत्र के उमरपुर हरिबन्धनपुर निवासी रिटायर्ड सब इन्स्पेक्टर मनोरमा सिंह ने बीती देर शाम को लाइन बाजार थाने में दी हुई। तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार की रात लगभग 10बजे उनके मकाने के दुसरे तल पर कुछ मनबढ़ युवकों द्वारा ईंट पत्थर फेकें गये। रात में ही ईंट की आवाज सुनकर वह घबरा गयीं थी। सुबह जब घर पर लगे सी सी टी वी कैमरें को देखा तो चार की संख्या में मुह पर गमछा बाने लोगों द्वारा ईट पत्थर चलाने की बात सामने आयी। उन्होने लिखित तहरीर लाइन बाजार थाना पुलिस को दे दी है। थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
मनबढ़ों ने रिटायर्ड एसआई के घर पर फेंके पत्थर, मुकदमा दर्ज


