Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमनबढ़ युवकों ने पास नहीं देने पर ट्रक चालक को पीटा

मनबढ़ युवकों ने पास नहीं देने पर ट्रक चालक को पीटा

जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र कबूलपुर नत्थनपुर सिरकोनी मार्ग पर नत्थनपुर गांव के पास शुक्रवार को एक ट्रक चालक को मनबढ़ युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने पहुंचकर  चालक को बचाया। कबूलपुर से ट्रक पर वाराणसी का सामान लादकर चालक राजकुमार यादव निवासी सकलडीहा चंदौली जा रहा था। कबूलपुर नत्थनपुर मार्ग जगह-जगह कट गया है। बोलेरो सवार कुछ युवक लगातार ट्रक को हार्न देकर पास मांग रहे थे। जगह नहीं मिलने के कारण ट्रक वाला पास एक किमी दूर जाकर दिया जिस पर ट्रक रुकवाकर चालक राजकुमार यादव को उक्त मनबढ़ युवकों ने जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त मार्ग पर इस तरह की घटनाएं आये दिन होती रहती है।

Share Now...