Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश...
Homeअपना जौनपुरमतांतरण की सूचना पर पुलिस ने तरियारी गांव में मारा छापा, 40हिरासत...

मतांतरण की सूचना पर पुलिस ने तरियारी गांव में मारा छापा, 40हिरासत में

केराकत। स्थानीय क्षेत्र के तरियारी गांव में रविवार को मतांतरण की सूचना पर पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर करीब 40लोगों को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ शुरू की। हिरासत में लिए गए लोगों में पुरुष, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। पूछताछ के बाद महिलाओं व बच्चों को छोड़ दिया गया। नरहन निवासी बाबा रामजनम नागर ने गांव में लंबे समय से मतांतरण गतिविधियां चलने की शिकायत पुलिस से की थी। इसी शिकायत के आधार पर पुलिस टीम ने गांव की पुष्पा देवी के आवास पर दबिश दी। पुलिस का कहना है कि मौके से कुछ धार्मिक पुस्तकें और फोटो सामग्री बरामद हुई है। पुलिस सभी लोगों को दो पिकअप वाहनों से थाने लेकर आई, जहां उनसे पूछताछ की गयी। इस संबंध में बाबा रामजनम नागर ने चार लोगों के खिलाफ मतांतरण कराने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। देर शाम पुलिस ने महिलाओं व बच्चों को छोड़ दिया है। जबकि सात पुरूष पुलिस अभी तक हिरासत में है। मतांतरण की सूचना पर पुलिस ने तरियारी गांव में छापा मारा, जहां प्रार्थना सभा चल रही थी, से कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है। तहरीर पड़ी है, जिसके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सीओ अजीत कुमार रजक ने बताया कि मतांतरण की सूचना पर पुलिस तरीयारी गांव में छापा मारा। एक घर में प्रार्थना सभा चल रही थी,  कुछ लोगों का हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Share Now...