Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तैयारी शुरू : डीएम

मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की तैयारी शुरू : डीएम

  • विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत मतदाता जागरूकता पर दिया जा रहा है जोर
  • गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण के दौरान नही लिया जायेगा कोई दस्तावेज

जौनपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आर्हता तिथि 01 जनवरी के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के सम्बंध में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र, उपजिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि./रा.राम अक्षयबर चौहान, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह की उपस्थिति में प्रेस प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता आयोजित की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी/डॉ.दिनेश चंद्र ने अवगत कराया है कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 की कार्यवाही जनपद में प्रारम्भ कर दी गयी है। यह पुनरीक्षण 01 जनवरी की अर्हता तिथि के आधार पर किया जा रहा है। इस सम्बंध में मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्गत कार्यक्रम के अनुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एस.आई.आर.) कार्यक्रम की अवधि, तैयारी, प्रशिक्षण एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण 28अक्टूबर से 03 नवम्बर 2025 तक किया गया, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरना, 04नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक, निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन, 09 दिसम्बर 2025, दावे एवं आपत्तियाँ दाखिल किए जाने की अवधि 09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी नोटिस जारी किए जाने, सुनवाई एवं सत्यापन, व दावे, एवं आपत्तियों त निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किए जाने की अवधि: 09 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक, अंतिम निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन : 07 फरवरी 2026 किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) की कार्यवाही के दौरान बूथ लेवल अधिकारी द्वारा अपने मतदेय स्थल के समस्त मतदाताओं से सम्पर्क करते हुए प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र 02 प्रतियों में उपलब्ध कराया जायेगा और उन्हें गणना प्रपत्र भरने में सहायता प्रदान की जायेगी। उन्होंने बताया कि यदि किसी बूथ लेवल अधिकारी को कोई घर बंद अथवा ताला लगा हुआ मिलता है, तो वह गणना प्रपत्र को घर के अन्दर स्लिप कर दिया जायेगा और भरा हुआ गणना प्रपत्र प्राप्त करने हेतु कम से कम 03 बार उस घर का भ्रमण किया जायेगा। गणना प्रपत्र का प्रथम भाग आंशिक रुप से पहले से भरा हुआ होगा, जिसमें मतदाता का नाम, एपिक संख्या, भाग संख्या, क्रम संख्या एवं विधान सभा का नाम एवं राज्य की प्रविष्टियां पहले से ही भरी होंगी तथा फोटो भी पहले से मुद्रित होगा। बीएलओ द्वारा मतदाता से उसका नवीनतम पासपोर्ट साईज रंगीन फोटो भी गणना प्रपत्र पर चस्पा करवाया जायेगा। गणना प्रपत्र में सम्मिलित विवरण गणना प्रपत्र में मतदाता का नाम, जन्म तिथि, आयु, आधार संख्या, मोबाइल नम्बर, माता-पिता/पति/पत्नी का नाम, ईपीआईसी नम्बर आदि विवरण अंकित किया जायेगा। गृह भ्रमण के दौरान नये मतदाताओं को सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र-6 तथा नाम सुधार/स्थानांतरण हेतु प्रपत्र-8 की प्रतियाँ भी भरी जाएँगी। साथ ही घोषणा पत्र भी भरा जायेगा। इस अवधि में मृत, स्थानांतरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं का चिन्हीकरण भी किया जाएगा ताकि मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्ध बनाया जा सके।

प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत हो रहे कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण

जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र के द्वारा विधानसभा क्षेत्र 372-केराकत में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत हो रहे कार्यो का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र संख्या 1-इटैली तथा मतदान केंद्र संख्या 13-गद्दीपुर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने बीएलओ द्वारा सूचना प्रपत्र के वितरण के कार्यो का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित बीएलओ उमाकांत मौर्य एवं जितेन्द्र कुमार के अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (स्.ढ्ढ.क्र.) की प्रगति के संबंध में मतदाताओं से वार्ता की गई।  निरीक्षण में पाया गया कि बूथ संख्या 1 (इटैली) के बीएलओ द्वारा अब तक 92 एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित किए जा चुके हैं, जो बीएलओ ऐप पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं। बूथ संख्या 13 (गद्दीपुर) के बीएलओ द्वारा 95 एन्यूमरेशन फॉर्म वितरित कर ऐप पर अपलोड किए जा चुके हैं। इस दौरान मतदाता सीमा देवी ने बताया कि उनके परिवार के चार सदस्यों को एन्यूमरेशन फॉर्म प्राप्त हुए हैं। फॉर्म भरने की प्रक्रिया को जिलाधिकारी ने स्वयं समझाया। बीएलओ द्वारा मतदाता सूची पर गणना प्रपत्र की प्राप्ति के उपरांत प्राप्तकर्ताओं से हस्ताक्षर भी कराए गए हैं। निरीक्षण में कार्य की प्रगति संतोषजनक पायी गई। जिलाधिकारी द्वारा ईआरओ केराकत को निर्देशित किया गया कि सभी बीएलओ एवं सुपरवाइजर को और अधिक गहन प्रशिक्षण प्रदान किया जाए, ताकि कार्य की गुणवत्ता और दक्षता में और सुधार हो सके। साथ ही, उन्होंने सभी राजनैतिक दलों एवं मतदाताओं से अपील की कि वे इस निर्वाचन कार्य को सकारात्मक दृष्टिकोण से लेते हुए पूर्ण सहयोग प्रदान करें, जिससे मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाया जा सके।