― Advertisement ―

spot_img

ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
Homeअपना जौनपुरमड़हे में घुसी अनियंत्रित कार, महिला सहित चार घायल

मड़हे में घुसी अनियंत्रित कार, महिला सहित चार घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरपतहा थाना क्षेत्र के सराय मोहउद्दीनपुर में अनियंत्रित कार एक रिहायशी मड़हे में घुस गई जिसके कारण महिला समेत चार लोग घायल हो गए हैं। मामला शनिवार की दोपहर का बताया जा रहा है, थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर में रिहायशी मड़हे में एक ही परिवार की चार महिलाएं गृहस्थी के काम में व्यस्त थी कि अचानक एक कार मड़हे को चीरती हुई अंदर घुस गई जिसके कारण अंदर मौजूद रहीं चारों महिलाएं कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया।

Share Now...