जौनपुर धारा,जौनपुर। समाजवादी मजदूर सभा, जौनपुर की तरफ से कलेक्ट्रेट के सामने अर्जुन भवन में मासिक बैठक हुई, जिसमें तमाम पदाधिकारी मौजूद रहकर समाज में दबे कुचले वर्ग व मजदूरों की समस्याओं पर अपने विचार रखें। इस मौके पर मुख्य अतिथि समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव डॉ.अमित यादव ने अपने विचार ब्यक्त करते हुए संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। अमित यादव ने मौजूदा सरकार की नीतियों का विश्लेषण करते हुए कहा कि भाजपा सरकार मजदूरों का शोषण कर रही हैं और उनके हक के पैसे का दुरूपयोग कर रही हैं। बिल्डिंग एण्ड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर बोर्ड के बजट का घोटाला हो रहा हैं। पूर्व में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार में इस बजट से मजदूरों को साइकिल बाटी गई थी, और आज सरकार इसे सामूहिक विवाह कराने में खर्च कर रही। अभी कुछ दिनों पूर्व जौनपुर में सामूहिक विवाह के 1000जोड़े को आशीर्वाद देंने मुख्यमंत्री आए थे। इसमें एक भाई बहन की शादी करा दी गई, साथ ही प्रशासन के लोग अभी तक इस योजना में लाभार्थी जोड़ों का नाम भी सार्वजनिक नहीं कर पाईं हैं। इससे साफ प्रतीत होता हैं कि मजदूरों के हक का पैसा का सरकार घोटाला कर रही हैं। ऐसी सरकार को उत्तर प्रदेश के मजदूर 2027 सत्ता से बाहर करेंगे। बैठक को प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पांडे, प्रदेश सचिव साहब लाल गौतम एवं अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया। जिलाध्यक्ष ने सभी विधानसभा अध्यक्षों से अनुरोध किया कि बाबासाहेब की जयंती स्वाभिमान स्वमान दिवस के रूप में मनाये। मासिक बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने किया। इस अवसर पर प्रदीप यादव, सादिक अली, देवशरण यादव, मनीष शर्मा, डॉ.अजय यादव, वीरेंद्र, विशाल कन्नौजिया, मो.अजीम, जेके निषाद, इंद्रेज, मेंहदीलाल, अरविंद यादव अमरनाथ सेठ, अनीस खान, सदानंद, संदीप मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
मजदूरों का हक मारने वाली योगी सरकार को सत्ता से बाहर करेगा प्रदेश : डॉ.अमित

Previous article

