Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

समीक्षा बैठक में निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर जोर

जौनपुर। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की संयुक्त समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न विभागों और जनपद में चल रही निर्माणाधीन...
Homeअपना जौनपुरमजदूरी मांगने पर दलित युवक की जूता से पिटाई

मजदूरी मांगने पर दलित युवक की जूता से पिटाई

  • 6 दिनो बाद भी नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

जौनपुर धारा,खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के मेढ़ा गाँव निवासी एक दलित युवक ने गाँव के ही एक शख्स पर जूते से पिटाई करने का आरोप लगाया है। बताते चले कि उक्त गाँव निवासी गाँव निवासी विकास कुमार हरिजन ने बदलापुर कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाया है कि वह कुछ दिनों पहले गाँव के सत्यदेव सिंह पुत्र केदारनाथ सिंह के साथ उनके ठेके में मजदूरी करता था। जिसका आरोप है वह अपनी मजदूरी का बकाया पैसा बार-बार मांगता रहा। लेकिन सत्यदेव सिंह नहीं दिए। इसी 17मार्च दिन रविवार को पूरारजवाड़ पुलिया के पास से जा रहे। अपने मालिक सत्यदेव सिंह से वह मजदूरी का पैसा मांगा तो उन्होंने विकास को जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जूते व लात घूँसों से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक ने जिसकी लिखित सूचना बदलापुर थाने में दिया। लेकिन पुलिस किसी सत्ताधारी नेता के दबाव में अभी तक पीड़ित का न तो मेडिकल करवाई और नही कोई कार्यवाई किया। पीड़ित बार-बार थाने का चक्कर लगा रहा है।

Share Now...