जौनपुर धारा, जौनपुर। कस्बा स्थित ग्रामोदय इण्टर कालेज पर गुरुवार को शिक्षकों व कर्मचारियों ने बांह में काली पट्टी बांधकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पुरानी पेंशन बहाली को लेकर केंद्रीय मंत्री के दिये बयान पर रोष व्यक्त करते हुए सरकार को चेतावनी दी गयी। माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के प्रांतीय निर्देश पर हुए इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने करते हुए कहा कि विगत दिनों लोकसभा में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने बयान दिया था कि पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की सरकार की कोई योजना नहीं है। एनपीएस में जमा धनराशि भी वापस नहीं की जायेगी। उनका यह बयान तानाशाही का प्रतीक है। प्रदर्शन करने वालों में प्रधानाचार्य विनोद कुमार राय, गुलाब चंद उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश सिंह, जयकृष्ण राय, सर्वेश राय, मनोज राय आदि रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
मंत्री के बयान से नाराज शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Previous article
Next article


