जौनपुर धारा,खुटहन। बुधवार को कानामऊं गांव में 15वां पुण्यतिथि एवं संत निरंकारी संत समागम का आयोजन किया गया। मुख्य विचारक राज बहादुर यादव ने कहा कि भ्रम दूर हुए बिना ब्रह्म की प्राप्ति नहीं होती। साधु की संगत व सत्संग से जैसे-जैसे हमारा भ्रम दूर होता जाता है, वैसे-वैसे हम उस सर्वशक्तिमान ब्रह्म के करीब होने लगते हैं। वह बुधवार को विकास खंड के कानामऊं गांव में आयोजित वार्षिक निरंकारी संत समागम को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब हमारे मन व अंत:करण में भ्रम है, तब तक हम ब्रह्म की प्राप्ति कर ही नहीं सकते। जब हमें उस परम शक्ति का ज्ञान प्राप्त हो जाता है, तो मेरा-तेरा, अपना-पराया जैसे विभेद स्वत: समाप्त हो जाते हैं। तब संसार के सभी जीवधारियों में ईश्वर का स्वरूप दिखने लगता है। चौरासी लाख योनियों में मानव ही सर्वश्रेष्ठ रचना है। करोड़ों वर्षों तक भिन्न-भिन्न योनियों का कष्ट भोगने के बाद आखिर में यह शरीर मिला है। यदि इस बार भी इहलोक से मुक्ति का जतन नहीं कर सके तो पुन: उन्हीं योनियों में भटकना होगा। इस मौके पर कृष्णा श्रीवास्तव, कैशियर राम जियावन, सेवा दल वशिष्ठ नारायण, श्रीपति, संजय यादव, ग्राम प्रधान विनोद यादव ने आगंतुकों का स्वागत व आभार प्रकट किया।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
भ्रम दूर होने पर ही होती है ब्रह्म की प्राप्ति

Previous article
Next article


