Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

होली और रमजान को लेकर सौहार्द बैठक, डीजे व सोशल मीडिया पर सख्त निर्देश

जौनपुर। आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को गौराबादशाहपुर थाना परिसर में महत्वपूर्ण...
Homeअपना जौनपुरभैंस चोरी का खुलासा : 5आरोपी गिरफ्तार, 3 भैंस व तमंचा बरामद

भैंस चोरी का खुलासा : 5आरोपी गिरफ्तार, 3 भैंस व तमंचा बरामद

जौनपुर। थाना सुजानगंज पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई 3 भैंस, एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस और एक महेन्द्रा पिकअप वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 26 फरवरी की रात सुजानगंज क्षेत्र के शिवरिहा गांव से तीन भैंस चोरी की गई थीं। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस टीम ने 2 मार्च की सुबह कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Share Now...