Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभैंस के बच्चे के गले और नाभि से सर्जरी कर निकाला ट्यूमर

भैंस के बच्चे के गले और नाभि से सर्जरी कर निकाला ट्यूमर

जौनपुर धारा,जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के भुसौड़ी गांव के एक पशुपालक के भैंस के बच्चे के गले और नाभि से रविवार को पशु चिकित्सक द्वारा सफल सर्जरी कर कुल नौ सौ ग्राम का ट्यूमर निकाला गया। जिसे देखकर पशुपालक समेत अन्य लोग अवाक रह गए। उक्त गांव निवासी पशुपालक विनय सिंह के भैस के उस बच्चे के गले और नाभि में ट्यूमर की शिकायत थी। शुरूआती दौर में गले में हुए ट्यूमर का उसने इधर उधर का उपचार कर ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। बल्कि उसके नाभि में भी ट्यूमर निकल आया। ट्यूमर में बढ़ोतरी होने के साथ ही वह कमजोर होती चली जा रही थी और भोजन निगलने में उसे परेशानी होती थी। अन्तत: उसने चिकित्सा के क्षेत्र में जाने माने पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.आलोक सिंह पालीवाल से सम्पर्क साधा, जिस पर रविवार को उसके गले और नाभि से सर्जरी कर ट्यूमर निकाला गया। गले से निकले ट्यूमर का वजन जहां लगभग सात सौ ग्राम का रहा, वहीं नाभि से दो सौ ग्राम का ट्यूमर निकाला गया। जिसे देखकर पशुपालक समेत अन्य लोग अवाक रह गए। बहरहाल सर्जरी के बाद बच्चा सामान्य अवस्था में हो गया। पशुपालक समेत अन्य लोगों ने राहत की सांस ली।