
जौनपुर धारा(रामसरन यादव)केराकत। थानागद्दी चौकी से महज तीन सौ मीटर केराकत की ओर सरकारी नाला को बीते दो दिनों से पाटा जा रहा रहा है। सड़क से सटे नाले में ईंट की टुकड़ियों, मिट्टी को भरा जा रहा है। जिसकी फोटो वायरल हुई तो राजस्व विभाग के बड़े अधिकारी ने नाले पाटने मामले का जायजा लिया। हालाकि मामला जायजा तक सीमट गया और पाटने का कार्य भी बन्द कद दिया गया। शुक्रवार को फिर सुबह से मजदूर ने नाले में ईंट का टुकड़ा बिछाना शुरू कर दिया। स्थानियों की माने तो प्रशासन के उच्चाधिकारियों का सड़क से आवाजाही लगा रहता हैं। पटते नालेसी की नजर नहीं जा रही है। नाले के बारे में पूछने पर पहले तो कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं हुआ है, नाम न छापने की शर्त पर सूत्र ने बताया कि जब अधिकारी मिलकर करा रहे हैं, तो शिकायत करके कौन अपनी जिंदगी में खलल करें।


