Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभीषण ठण्ड के कारण कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद

भीषण ठण्ड के कारण कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालय बंद

जौनपुर। भीषण ठंड और शीतलहर के चलते 23 एवं 24 दिसम्बर 2025 को कक्षा 1 से 8 तक सभी विद्यालयों को केवल विद्यार्थियों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई एवं उत्तर प्रदेश बोर्ड से संबद्ध सभी विद्यालयों पर लागू होगा। बीएसए ने स्पष्ट किया कि उक्त अवधि में विद्यालयों के सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी समय से विद्यालय में उपस्थित रहेंगे तथा विभागीय कार्य, एसआईआर अभियान एवं अन्य सौंपे गए शासकीय दायित्वों का निर्वहन नियमित रूप से करेंगे। सभी खण्ड शिक्षा अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

  • मझौली पंचायत भवन में विशेष जनसुनवाई शिविर का आयोजन

जौनपुर। सिकरारा विकास खण्ड स्थित मझौली पंचायत भवन में ‘प्रशासन गाँव की ओर 2025Ó अभियान और पाँचवें सुशासन सप्ताह के तहत एक विशेष जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना था।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और प्राप्त प्रार्थना पत्रों को पंजीकृत किया। अधिकारियों ने सभी मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के दौरान, ग्रामीणों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएँ प्रस्तुत कीं। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कई प्रकरणों का त्वरित समाधान भी कराया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, ग्रामीण और संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज

खुटहन। मखदूमपुर गांव के निरंकारी भवन के पास गत शुक्रवार को अज्ञात वाहन के धक्के से हुई ब्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक की पुत्री की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दिया है। सरपतहा क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी कुमारी काजल ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके पिता 55 वर्षीय चंदेलाल पटैला बाजार से सामान लेकर पैदल ही घर आ रहे थे। पिछे से अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी।

कपलिंग टूटने से दो घण्टे तक खड़ी रही फरक्का एक्सप्रेस

जौनपुर। जफराबाद  रेलवे स्टेशन के पर सोमवार की दोपहर को कपलिंग टूटने से फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन लगभग दो घण्टे खड़ी रही। यात्रियों को काफी परेशानी हुई। दो घण्टे बाद ट्रेन रवाना हुई। वाराणसी से लखनऊ की तरफ जा रही थी। ट्रेन स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर एक पर दो बजकर 10 मिनट पर आकर रुकी।ट्रेन जब स्टेशन से अयोध्या की तरफ रवाना हुई ही थी कि इंजन के बाद एक बोगी छोड़कर दोनो बोगियों के बीच की कपलिंग टूट गयी।

कपलिंग टूटते ही पायलट सदानंद को जानकारी हो गयी उन्होंने तत्काल गाड़ी को वहीं रोक दिया।उन्होंने स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार को जानकारी दिया।उन्होंने सीएलडब्लू को जानकारी दिया। वहां से सीनियर टेक्नीशियन प्रांजल यादव मय टीम स्टेशन पर पहुंच गए।लगभग दो घण्टे के प्रयास के बाद कपलिंग बनी। उसके बाद चार बजकर पांच मिनट पर ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना हुई। स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि फरक्का एक्सप्रेस के बिगड़ने से कोई ट्रेन प्रभावित नही हुई।सभी ट्रेनों को दूसरे लाइन से निकाल दिया गया।