Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

पूरनपुर में अंडरपास निर्माण की मांग पर डीआरएम का निरीक्षण, ग्रामीणों को मिली नई उम्मीद

पूरनपुर गांव के सामने बंद किए गए रेलवे मार्ग पर अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर डीआरएम वाराणसी ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों को उम्मीद है कि स्वीकृति मिलने के बाद वर्षों पुरानी आवागमन समस्या का समाधान होगा।
Homeअपना जौनपुरभीषण गर्मी में विद्युत विभाग की उदासीनता से ग्रामीण हलकान, चारों तरफ...

भीषण गर्मी में विद्युत विभाग की उदासीनता से ग्रामीण हलकान, चारों तरफ मचा हाहाकार

जौनपुर धारा,शाहगंज। विद्युत विभाग की लापरवाही और उदासीनता के चलते भीषण गर्मी में सैकड़ों गांवों की जनता को जबरदस्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय विद्युत उपखण्ड बुडू पुर फीडर पर आई। तकनीकी खराबी ने क्षेत्र में हाहाकार मचा दिया है। बीते एक सप्ताह से विद्युत आपूर्ति पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई है। जहां दूसरे क्षेत्र में ग्रामीणों को 15घण्टा विद्युत आपूर्ति मिल रही है, वहीं बूडुपुर फीडर के बड़ागांव, सराय मोहद्दीनपुर, अरगूपुर खुर्द, खानवाई, जमुनिया, समेत दर्जनों गांव में विद्युत आपूर्ति मात्र 2 से 3 घण्टे तक सीमित हो गई है। लगभग 1सप्ताह से ग्रामीणों को विद्युत आपूर्ति किस्तों में बांटी जा रही है, कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग इसी फीडर से अन्य स्थानों पर भी विद्युत सप्लाई दे रहा है जिससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि विभागीय जिम्मेदारों से संपर्क करना भी नामुमकिन हो गया है। न तो जेई का मोबाइल लग रहा है, न ही लाइनमैन और निजी कर्मचारियों के फोन उठ रहे हैं। बड़ागांव ,सराय मोहद्दीनपुर अरगूपुर खुर्द, खानवाई, जमुनिया, तिसौली जैसे घनी आबादी वाले इलाकों में हजारों लोग भीषण गर्मी में बेहाल हैं। भारत सरकार की तरफ से जहां चेतावनी दी गई है कि प्रचंड गर्मी को देखते हुए लोग अपने अपने घरों में रहें। मगर क्षेत्र के विद्युत विभाग के उदासीन रवैया के कारण लोग अपने घरों को छोड़कर बाग बगीचे, पेड़ों के नीचे व मैदान क्षेत्र में शरण लेने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। बड़ा गांव के प्रधान पद के भावी उम्मीदवार मोहम्मद वारिस हाशमी, पूर्व ग्राम प्रधान मोहम्मद अजहर, समीम हैदर, हसन मेहंदी, ग्राम प्रधान सुरेश चंद्र बिन्द, बबलू इलेक्ट्रीशियन, रईस अहमद, समेत खानवाई ग्राम निवासी सज्जाद अंसारी, ने सवाल उठाया है कि यदि इस विभागीय अनदेखी से किसी की जान-माल का नुकसान हो गया, तो जिम्मेदार कौन होगा? शिकायतों के बावजूद विभाग की चुप्पी और गैरजिम्मेदार रवैया लोगों की नाराज़गी का मुख्य कारण बनता जा रहा है।