Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति और मानवाधिकार आयोग को भेजा ज्ञापन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कथित हिंसा और मानवाधिकार उल्लंघन की घटना को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। संगठन ने राष्ट्रपति, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन भेजकर घायलों को न्याय और सहायता दिलाने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरभाविप शौर्य ने किया शाखा संयोजकों का चयन

भाविप शौर्य ने किया शाखा संयोजकों का चयन

जौनपुर धारा,जौनपुर। भारत विकास परिषद शौर्य के संस्थापक और लगातार तीसरी बार चयनित अध्यक्ष डॉ.संदीप पाण्डेय के नेतृत्व में नगर के एक सभागार में बैठक आयोजित किया गया। जिसमें काशी प्रांत के पदाधिकारियों के निर्देशानुसार सर्वसम्मति से शाखा संयोजकों का चयन किया गया। सर्वप्रथम इस कार्यक्रम में भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्जवलित किया गया तथा संगठन के पदाधिकारियों ने वंदे मातरम गीत गाया। संगठन के अध्यक्ष डॉ.संदीप पाण्डेय ने कहा कि काशी प्रांत की नई कार्यकारिणी में शाखा संयोजकों का पद सृजन एक सराहनीय निर्णय है और निश्चित रूप से शाखा के कार्यक्रमों को बल मिलेगा। संस्था सचिव अवधेश गिरी ने शाखा संयोजकों के दायित्व के विषय में लोगों को बताया। वर्तमान कोषाध्यक्ष जनार्दन पाण्डेय और संगठन सचिव जयशंकर सिंह ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। अध्यक्ष की अनुमति से शाखा संयोजकों की चयन प्रक्रिया का आरंभ हुआ जिसमें सर्वप्रथम शाखा संयोजक ‘सम्पर्क के रूप में अतुल जायसवाल, शाखा संयोजक ‘सेवा के लिए दया निगम, शाखा संयोजक ‘संस्कार के लिए नीरज श्रीवास्तव, शाखा संयोजक पर्यावरण के लिए पंकज सिंह का चयन किया गया। बैठक में वर्षभर की बैठकों के संयोजक के रूप में नित्यानंद पाण्डेय तथा रचनात्मक गतिविधियों के संयोजक के रूप में सम्मिलित रूप से नीरज श्रीवास्तव, डॉ.आशुतोष और राहुल पाण्डेय को नियुक्त किया गया। अन्त में राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान कोषाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने किया।