Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरभाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं - पंकज सोनकर

भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं – पंकज सोनकर

  • पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

जौनपुर धारा, जौनपुर। आये दिन महिलाओं के साथ घटनायें हो रही हैं लेकिन सरकार महिलाओं की अस्मिता को बचाने मे पूरी तरह नाकाम है। उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में लगातार महिलाओं के साथ जिस तरह से हत्या बलात्कार और महिला उत्पीड़न की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ रही हैं उसमें प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार पूरी तरह विफल है। उक्त बातें उत्तर प्रदेश दलित कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सोनकर ने मछलीशहर में एक नाबालिक लड़की के साथ आधी रात को दबंग लड़कों द्वारा खेत में ले जाकर यौन उत्पीड़ित लड़की के परिवार वालों से मिलकर उनको हौसला दिया और उनके साथ न्याय के लिए कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के साथ खड़ा है। पंकज सोनकर ने कहा कि मणिपुर में महिला को निर्वस्त्र करके घुमाया जा रहा है और संसद में जब इस बात की मांग की जा रही है कि नरेंद्र मोदी उस महिला को और मणिपुर की जनता को न्याय दें, बजाय इसके नरेंद्र मोदी मणिपुर की अस्मिता लूटने पर हंस रहे हैं। जनपद में दलित महिला को आधी रात को जिस तरह से दबंगों द्वारा खेत में उठा ले जाकर उसकी अस्मिता के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया गया है ये योगी सरकार की विफलता का पर्याय है। कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता मजबूती के साथ उस महिला के साथ खड़ा है। उक्त अवसर पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष महमूद अंसारी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लव कुमार गुप्ता, विनोद कुमार सरोज, प्रेमचंद यादव, नरेंद्र पटेल, अली अंसारी, रोहित यादव, अंकित पाल, नवनीत सोनकर, शैलेश आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share Now...