जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। भाजपा मंडल कार्यसमिति की धर्मापुर मंडल की बैठक केशवपुर के एक पैलेस में संपन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि डॉक्टर हरेंद्र सिंह पूर्व विधायक मछलीशहर तथा सिरकोनी ब्लाक प्रमुख राम विलास पाल मौजूद रहे। उन्होंने बैठक में आए लोगों को संबोधित करते हुए 2023-24 के बजट के बारे में विस्तार से लोगों को समझाया तथा बताया कि इस बजट से मध्यम वर्ग को काफी फायदा पहुंचेगा। सरकार द्वारा मोटे अनाज को प्रोत्साहन देने तथा उससे सेहत को होने वाले फायदे के बारे में भी डॉक्टर हरेंद्र सिंह ने विस्तार से समझाया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मापुर राधेश्याम विश्वकर्मा, दिनेश सोनकर, रामाश्रय सोनकर, पन्ना लाल यादव, विनय सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, विकास सिंह, अजय पाल, मनोज सिंह इत्यादि मौजूद रहे।
― Advertisement ―
खालसापट्टी ने जीता उद्घाटन मैच, तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आगाज
खुटहन। खालसापट्टी में आयोजित तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का मंगलवार को जोश और उत्साह के बीच शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि रमेश सिंह ने पिच...
भाजपा मंडल कार्यसमिति की बैठक संपन्न

Next article


