Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाजपा ने जो वादा किया उसे पूरा किया: राकेश त्रिवेदी

भाजपा ने जो वादा किया उसे पूरा किया: राकेश त्रिवेदी

  • सम्पर्क से समर्थन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी ने 30 मई से 15 जुलाई तक कार्यक्रम चलाया जिसमें पार्टी के सभी स्तर के नेताओं ने जनता के बीच जाकर केंद्र की भाजपा सरकार के 9 साल में हुए कार्य के विषय में लोगों को बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी कार्यालय पर जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष एवं संयुक्त मोर्चा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश त्रिवेदी रहे। बैठक का शुभारम्भ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। बैठक में महाजनसंपर्क अभियान की समीक्षा की गई। अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रमुख नेताओं ने जिले भर में कार्यक्रम किए। केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर पार्टी नेता ने जन कल्याणकारी योजनाओं और विकास की उपलब्धियों की जानकारी दी गयी। बैठक में आगामी पार्टी के कार्यक्रम पर चर्चा की गई और रणनीति बनाई गई। मुख्य अतिथि डा. राकेश त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा विगत 9 साल में किए गए कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। अभी तीन दिन के लिये सम्पर्क करने की तिथि बढ़ाई गई है इसमें पूरी तन्मयता से लगकर कार्यक्रम को सफल बनाये। संयुक्त मोर्चा की भूमिका पर भी चर्चा करते हुये मुख्य अतिथि ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करिये और पूरी टीम के साथ हम अपने रिपोर्ट कार्ड को लेकर जनता के बीच जाये। केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बने, इसके लिए प्रदेश की जनता से आग्रह करें। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने अभी तक जो डेढ़ महीने अभियान चला उसका बारी बारी से सभी मोर्चा के पदाधिकारी और मण्डल अध्यक्षों से विस्तार से चर्चा कर समीक्षा की और कहा कि राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र के साथ गरीब कल्याण, सेवा और सुशासन नरेंद्र मोदी सरकार की पहचान है। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने की। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता, सुनील तिवारी, संदीप सरोज, संतोष सिंह, उमाशंकर सिंह एवं  समस्त मण्डल अध्यक्ष समस्त मोर्चा के पदाधिकारी मौजूद रहे।