― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरभाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन

भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा विरोध प्रदर्शन

मण्डल अध्यक्ष के गलत चुनाव से क्षुब्ध कार्यकर्ता गणों ने प्रदर्शन कर अपनी बात कही

जौनपुर धारा, केराकत। मछलीशहर व केराकत के भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन कर संगठन पर्व 2024-2025पर मण्डल अध्यक्षी चुनाव में गड़बड़ी करने की बात कही गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन द्वारा मण्डल अध्यक्ष चुनाव के संबंध में आयोजित बैठक में मण्डल चुनाव अधीकारी द्वारा मण्डल अध्यक्ष पद की कुछ और अहर्ताएं व नियमों को बताया गया है। जिसे ताक पर रखते हुए इस बार के अध्यक्ष चुनाव कराए जाने से हम सभी काफ़ी नाराज़ हैं। ऐसे निर्णय से कार्यकर्ताओं में काफ़ी आक्रोश व्याप्त है। समाज एवं सोशल मीडिया, लोकल मीडिया में अपनी पार्टी के कुछ पदाधिकारी एवं चुनाव अधिकारीगण पर पक्षपात करने और अधिक मात्रा में धन उगाही करने की भी चर्चाएँ आम है। सभी मिलकर पार्टी की छवी धूमिल करने में लगे हुए हैं। यदि इन अनियमिताओं व कार्यकर्ताओं की अनदेखी ऐसे ही की जाती रही तो आगे परिणाम काफ़ी गंभीर आ सकतें। विरोध जतानें में संजय सिंह पूर्व सेक्टर बूथ अध्यक्ष डीडवाना, विवेक कुमार सिंह मंडल जनरल मिनिस्टर, राजवंश सिंह संजय सिंह, आलोक सिंह सेक्टर कन्वीनर बंबावन, जीतेश साहू सेक्टर कनवीनर केराकत, जितेन्द्र िसंह सोशल मीडिया मुंबई, अध्यक्ष मण्डल आल सिनियर ऑफिस रहें।

  • क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

केराकत। नए साल पर हुए विवाद में फायिंरग पर पुलिस पर कार्यवाही ना करने का आरोप लगाते हुए क्षेत्राधिकारी कार्यालय का घेराव किया। जानकारी के अनुसार नए साल पर अखईपुर ग्राम में बाइक पैर पर चढ़ाने के विवाद ने तूल पकड़ा 20 से 25मनबढ़ों द्वारा फायिंरग व मारपीट किया गया। जिसमें कोतवाली पुलिस पर मामले में हिल्ला हवाली का लगाते हुए पीड़ित पक्ष क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुँच प्रदर्शन करते हुए कार्यवाही की गुहार लगाई। मामले में पुलिस ने पूर्व में असलहे संघ बाइक बरामद की थी।

Share Now...