Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमां वैष्णवी महाविद्यालय में छात्रों को वितरित किए गए स्मार्टफोन

मां वैष्णवी महाविद्यालय में छात्रों को वितरित किए गए स्मार्टफोन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मां वैष्णवी महाविद्यालय में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के अंतर्गत 57विद्यार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक रामा नंद यादव ने स्मार्टफोन वितरण करते हुए छात्रों को डिजिटल शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दी जा रही इस सुविधा से छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली में बेहतर तरीके से जुड़ने का अवसर मिलेगा और डिजिटल तकनीक को अपनाने में मदद मिलेगी। स्मार्टफोन पाकर छात्रों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में प्राचार्य सुभाष यादव और रेनू कुशवाहा ने भी छात्रों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर शिक्षक भास्कर यादव, अवनीश यादव, कमलेश कुमार और विनय यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। यह कदम छात्रों के डिजिटल सशक्तिकरण और शिक्षा में उनकी भागीदारी बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।