जौनपुर धारा,बरसठी। विकास खण्ड बरसठी के भन्नौर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा को मंगलवार छठवा दिन को कथा वाचक परम पूज्य महाराज पवन उपाध्याय द्वारा रुकमणी व कृष्ण लीला का रसपान भक्तो को कराया और भजन के माध्यम से कथा सुनाया। मुख्य यजमान सत्यप्रकाश सिंह व पुष्पा सिंह ने श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ 14मार्च दिन बृहस्पतिवार को कराया गया जो की 21मार्च दिन बृहस्पतिवार को भागवत कथा का समापन किया जाएगा। उसके बाद 22 मार्च दिन शुक्रवार से 28मार्च तक गया व जगन्नाथपुरी का तीर्थ यात्रा किया जायेगा। यात्रा पूर्ण करने के बाद 29 से 30मार्च तक अखण्ड रामायण व वृहद भंडारा का आयोजन भन्नौर ग्राम प्रधान विपिन सिंह के घर पर किया जायेगा। इस कार्यक्रम को ग्राम प्रधान ने ग्राम सभा व क्षेत्र के शुख शांति के लिए कराया है इस की जानकारी ग्राम प्रधान विपिन सिंह ने दिया है।
― Advertisement ―
भागवत कथा के छठवें दिन रुकमणी व कृष्ण लीला का कराया रसपान


