― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाकपा ने किया जनसंपर्क

भाकपा ने किया जनसंपर्क

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी ने शनिवार को वर्तमान प्रदेश व केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों तथा जनसमस्याओं को लेकर मुंगराबादशाहपुर नगर में आठ जनवरी को आयोजित  प्रदर्शन व जनसभा को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क किया। नगर सहित बहोरिकपुर, कमालपुर,सतहरिया , सरोखनपुर  आदि आसपास के गांवों में जाकर उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपील किया। इस दौरान कल्पनाथ गुप्ता ने बताया कि महिलाओं पर ज़ुल्म ज्यादती, उत्पीड़न, किसानों व जनसमस्याओं, नगर में सरकारी व गैर सरकारी जमीन पर कब्जा, सरकार की योजनाओं में लूटपाट आदि से संबंधित मामले उठाया जाएगा। मुख्य रूप से सम्पर्क अभियान में सालिकराम पटेल, सुभाष चन्द्र पटेल, रामनाथ यादव, प्रसून पटेल व विजय पटेल आदि रहे।

Share Now...