Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभरत मिलाप देखने को उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

भरत मिलाप देखने को उमड़ा भक्तों का जन सैलाब

चारों भाईयों का मिलन देख निहाल हुए लोग

जौनपुर धारा, जौनपुर। पण्डित जी रामलीला समिति का ऐतिहासिक भरत मिलाप शुक्रवार को बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। चारो भाइयो का मिलन देख कर उपस्थित लोगों की आँखे भर आयी और चहुर्दिश वातावरण जयकारा की घोष से गूंज उठा। इस दौरान राम भरत की मिलाप देखने को हर कोई आतुर रहा। चौदह वर्ष की वनवास बिताने के बाद माँ जानकी के साथ श्रीराम व लक्ष्मण की अयोध्या वापसी एवं भरत की उत्सुकता की लीला देखने को हर कोई आतुर था। अयोध्या पहुँचने पर चारो भाइयो का भाव विह्वल मिलन देख कर उपस्थित लोगों की आँखे नम हो गयी। चहुर्दिश पुष्प वर्षा एवं जयकारा से पूरा माहौल राममय हो गया। पण्डित जी रामलीला समिति के भरतमिलाप मे हाथी, घोड़ा, ऊंट के साथ माँ काली का मुखौटा, अखाड़ा एवं सुंदर झांकियां, चौकी तथा लाग ने मेले की शोभा बढ़ाई। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाये गये थे। जिस पर सुंदर सजावट की गयी थी। लाग में अहियापुर से लेकर ओलन्दगंज तक सड़क के दोनों तरफ सुंदर सजावट की गयी थी जो लोगों के विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि के रूप मे उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गिरीश यादव ने भगवान श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। अपने उद्बोधन मे कहा की भगवान राम और भरत का मिलन पूरी दुनिया को भाईचारगी एवं मोहब्बत का सन्देश और सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के आदर्शो पर चलने की प्रेरणा देता हैं। मेले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रो से आये हुये श्रद्धालुओं ने ओलन्दगंज स्थित भरत मिलाप मंच पर भगवान श्री राम एवं माँ जानकी की पूजनार्चन कर पुष्प वर्षा की। वहीं भगवान श्री राम के दर्शन को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा। कार्यक्रम के अंत मे मेले की सुंदरता मे चार चाँद लगाने वाले झांकियों, चौकी, लाग एवं कार्यक्रम मे सहयोग देने वाले संस्थाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि के रूप मे डाक्टर ज्ञान प्रकाशसिंह (समाजसेवी), प्रेम चंद चौबे, मनीष कुमार चौबे मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने मे विनोद कुमार बैंकर, रविप्रकाश पाण्डेय, घनश्याम दास साहू, रजनीकांत मिश्रा, जयप्रकाश जायसवाल, सोमेश्वर केसरवानी, श्याम मोहन अग्रवाल, किशन लाल हरलालका, ओपी गुप्ता, राधेरमण जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, अध्यक्ष रमेश चंद्र सेठ, उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र गुप्त, दीपक जायसवाल, जगदीश मौर्या गप्पू, नन्दलाल यादव, दयाशंकर साहू, अजय कुमार साहू, अरुण कुमार केशरी, विनय कुमार साहू, राजेंद्र जायसवाल, सुधीर कुमार साहू ‘बोलबम’ सहित अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा। मेले किसी प्रकार की अव्यवस्था ना हो इसके लिये प्रशासनिक अमला चप्पे-चप्पे पर तैनात रहा। नगर पालिका परिषद के कर्मचारिय, फायर बिग्रेड के जवान एवं अस्पताल के डाक्टरों की टीम सहित अन्य संस्थाओं ने भी अपना विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत मे पण्डितजी राम लीला समिति के महामंत्री अनिल कुमार जायसवाल ने मेले मे आये हुये सभी श्रद्धालुओं तथा आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।