जौनपुर धारा, सुजानगंज। वित्तविहीन विद्यालय संचालकों की कुछ समस्याओं को लेकर ब्लाक संघ अध्यक्ष मंगला प्रसाद गिरी के नेतृत्व में वित्तविहीन प्रबंधक संघ पदाधिकारियों के साथ खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय से मिलकर वित्तविहीन विद्यालय संचालकों को यूडायस प्लस फीडिंग में आ रही समस्याओं पर वार्ता करते हुए बताया गया कि यूडायस प्लस की फीडिंग करते समय काफी बच्चों का नाम अन्य परिषदीय विद्यालयों में फीडिंग दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि जब तक बच्चों का नाम परिषदीय विद्यालयों में फीड रहेगा तब तक हम विद्यालय संचालक किसी बच्चे का नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए उनके फार्म को सर्टिफाई नहीं कर सकते, न ही कोई प्रमाण पत्र दे सकते हैं। इस समस्या का समाधान जल्द से जल्द किया जाय। ऐसे ही कुछ और समस्याओं पर वार्ता की गयी। जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी ने पूरी बात सुनकर बताया कि इस गम्भीर समस्याओं के निस्तारण के लिए सभी विद्यालयों की एक बैठक बुलाकर बातचीत कर तत्काल एक सूचना पत्र जारी कर सभी विद्यालयों को सूचित कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि विद्यालय संचालकों की जो भी समस्याएं होंगी उसका निस्तारण किया जायेगा। वित्तविहीन विद्यालय संचालकों की पूरी मदद की जायेगी। इस अवसर पर सुशील सिंह, अखिलेश सिंह, विनय कुमार शर्मा, सुनील सिंह, संतोष कुमार पटेल, जय प्रकाश सिंह, मीडिया प्रभारी एलसी निषाद आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर रोडवेज की मनमानी, डिपो छोड़ चौराहों पर लग रहा बसों का जमावड़ा, ट्रैफिक पुलिस मौन
जौनपुर। जनपद में रोडवेज बसों की मनमानी और बेतरतीब संचालन पर अंकुश लगाने में विभाग पूरी तरह नाकाम साबित हो रहा है। आलम यह...
ब्लॉक संघ अध्यक्ष ने खंड शिक्षा अधिकारी से मिलकर की वार्ता



