Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबोलेरो की चपेट में आने से एक की मौत, दो गंभीर घायल

बोलेरो की चपेट में आने से एक की मौत, दो गंभीर घायल

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फत्तूपुर फोरलेन पर एक अज्ञात बोलेरो की चपेट में आने से जहां एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गयी वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताते चलें कि प्रतापगढ़ जिले के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के बाभनपुर गाँव निवासी बीरेंद्र प्रताप यादव ने बदलापुर कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह अपने ससुर राम जीत यादव निवासी नरायनपुर को अपनी बाइक से लेकर सिगरामऊं होते हुए ससुराल नरायनपुर जा रहे थे कि रास्ते में फत्तूपुर फोरलेन पर एक अज्ञात बोलेरो गाड़ी ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया जिससे वह दोनों गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया जहां ससुर की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया वहां से भी वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन वाराणसी जाते समय रामजीत यादव ने दम तोड़ दिया। उधर उक्त बोलेरो गाड़ी की चपेट में आने से एक साइकिल सवार युवक राजकुमार यादव निवासी बहरा भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया और आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share Now...