Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबोधापुर मोड़ पर हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा...

बोधापुर मोड़ पर हुए सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, दूसरा घायल

सिकरारा। सिकरारा थाना क्षेत्र के बोधापुर मोड़ के पास देर रात हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो साइकिल सवार युवकों में से एक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। दोनों युवक भरथीपुर गांव के निवासी थे। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लगभग 8बजे भरथीपुर गांव निवासी रामेश्वर कुमार (38)सुपुत्र स्व.फूलचंद और प्रद्युम कुमार (25) साइकिल से कहीं जा रहे थे। बोधापुर मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। देर रात लगभग एक बजे इलाज के दौरान रामेश्वर कुमार (38) ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रद्युम कुमार (25) का इलाज अभी भी चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही सिकरारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। इस हादसे से भरथीपुर गांव में शोक का माहौल है।