ब्लैक बैकलेस गाउन पहनकर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ मलाइका अरोड़ा की धमाकेदारी एंट्री ने हर किसी का दिल जीत लिया, तो दूसरी तरफ जान्हवी कपूर ने शिमरी गाउन में सभी के होश उड़ा दिए। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का बोल्ड फैशन किसी से छिपा नहीं है। 48 की उम्र में भी वह यंग हसीनाओं को टक्कर देती हुई दिखाई देती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में भी देखने को मिला, जब वह बॉलीवुड हंगामा स्टाइल आईकन अवॉर्ड्स 2023 अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंची। इस दौरान मलाइका का हॉट लुक देखने लायक था। उन्होंने एक ऐसी ड्रेस का चुनाव किया था, जो पीछे से बैकलेस थी। वहीं इसी फंक्शन में एक्ट्रेस जान्हवी कपूर भी नजर आईं जिन्होंने ग्लिटरी आउटफिट पहनकर रेड कार्पेट पर एंट्री मारी। दोनों ही हसीनाओं ने कट-आउट डिटेल वाली ड्रेसेस को कैरी किया था। जाहिर है कि इस अवॉर्ड नाइट में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी पर हर किसी की निगाहें टिकी रहीं। वह ब्लैक ब्यूटी बनकर स्टाइल आइकन अवॉर्ड्स में पहुंची थीं। उनके इस ब्लैक बॉडीकॉन गाउन में कमर के दोनों किनारे पर कट्स के साथ इसे डीप बैकलेस रखा गया था। जो उनके लुक को बोल्ड बनाने का काम कर रहा था। वहीं इस गाउन में पीछे की तरफ ही स्लिट दिया गया था, जो ऊम्फ फेक्टर बढ़ाने का काम कर रहा था।फुल स्लीव्स वाले इस गाउन में मिडरिफ पोर्शन पर जो कट-आउट्स दिए गए थे, उसमें उनका कर्वी फिगर फ्लॉन्ट होता दिख रहा था। वहीं अपने इस लुक के साथ स्लीक लोअर पोनीटेल बनाई थी, जिसे सिल्वर न्ग स्प्रिंग हेयर ऐक्ससरीज से सजाया था। न्यूड मेकअप, स्मोई आईज, कॉन्टोर चीक्स के साथ ब्लैक स्टिलेटोस से राउंड-ऑफ किया था।मलाइका के इस लुक को देखकर ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि हमेशा ही एकदम हटकर आउटफिट अपने लिए चुनती हैं। वहीं अर्जुन कपूर के लुक की बात करें, तो वह ब्लैक टी-शर्ट, वेलवेट फैब्रिक का रेड शाइनी ब्लेजर और मैचिंग पैंट्स में बहुत ही हैंडसम लग रहे थे।अब जान्हवी कपूर के लुक पर नजर डालें, तो वह शिमरी गाउन पहने हुए दिखाई दीं। हसीना ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से इस ड्रेस को पिक किया था, जिस पर मल्टीकलर सीक्वन को ऐड किया गया था। इस शीयर बॉडीहगिंग गाउन में फुल स्लीव्स के साथ हाई-नेक डिटेल थीं, जो उनके लुक को अट्रैक्टिव बनाने का काम कर रहा था। वहीं बेली कट-आउट में उनका टोन्ड फिगर हर किसी का ध्यान खींच रहा था।हसीना के इस गाउन के लुक को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इंटरनेट पर इवेंट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। जान्हवी ने ऐक्ससरीज को स्किप करते हुए मेकअप को भी सिंपल रखा था। न्यूड लिप शेड, कोहल्ड आईज, विंग्ड आईलाइनर, शार्प कॉन्टोर के साथ सिग्नेचर पोनीटेल उनक लुक को परफेक्ट बना रही थी।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
बॉयफ्रेंड संग मलाइका अरोड़ा ने पोज देने में नहीं छोड़ी कोई कसर



