जौनपुर धारा, जौनपुर। जंघई स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से 30 हजार नगद रूपए निकाल कर घर जा रहे एक अधेड़ व्यक्ति से बाईक सवार बदमाशों ने जंघई के भोगीपुर गाँव के करीब पैसे वाला झोला छीन कर फरार हो गये। मीरगंज थाना क्षेत्र के जंघई स्टेशन से सटे भोगीपुर गाँव निवासी महेंद्र कुमार पाल जंघई बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक जो प्रयागराज जनपद मे है वह दोपहर 12 बजे 30 हजार रूपए निकाल कर थैला मे रख कर घर की तरफ जा रहे थे। वह जौनपुर जनपद की सीमा स्थित भोगीपुर गाँव के पास पहुंचे थे तभी पीछे से बाइक सवार बदमाश उसका थैला छीनकर जंघई बाजार की तरफ भाग निकले। महेंद्र कुमार शोर मचाया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। दोपहर 12 बजे की घटना होने बाद भी शाम 4 बजे तक पुलिस मुकदमा दर्ज नही किया। मामला दो जनपद के बीच का होने से पुलिस दुसरे के जनपद की बात बताने मे व्यस्त है। भुक्तभोगी का कहना है की उसने प्रयागराज और जौनपुर जिले की दोनो पुलिस को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं सराय ममरेज के जंघई चौकी इंचार्ज विजेन्द्र कुमार राय का कहना है कि मामला जौनपुर जनपद का है फिर भी मामले की जांच की जा रही है। बैंक प्रयागराज क्षेत्र मे आता है वही जौनपुर के मीरगंज प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक का कहना है की उन्हें घटना की जानकारी नही है पता करा रहे है।
― Advertisement ―
ससुराल आए युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जांच में जुटीसरायख्वाजा (जौनपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में बुधवार सुबह एक युवक की मौत का...
बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रहे अधेड़ से 30 हजार की छीनैती



