चीन(एजेन्सी)। चीन के अधिकांश शहरों में दिसंबर के मध्य और जनवरी के अंत के बीच कोरोना पीक पर होगा। उनके मॉडल से पता चलता है कि शेन्ज़ेन, शंघाई और चोंगकिंग के शहरों में लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं। ब्लूमबर्ग के अनुसार चीन सरकार के शीर्ष स्वास्थ्य प्राधिकरण ने अनुमान लगाया चीन में इस सप्ताह एक दिन में ही लगभग 37 मिलियन मतलब 3 करोड़ 70 लाख लोग कोविड-19 से संक्रमित हो गए। यह आंकड़े दुनिया भर में जताए गए दावों से भी अधिक हैं। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की बुधवार को हुई आंतरिक बैठक के मिनटों के अनुसार, दिसंबर के पहले 20 दिनों में कम से कम 248 मिलियन लोग या लगभग 18% आबादी के वायरस से संक्रमित होने की संभावना है। यदि यह आंकड़े सही हैं, तो यह जनवरी 2022 में एक दिन में लगभग 4 मिलियन के संक्रमण दर के रिकॉर्ड को तोड़ देगी। बीजिंग के जीरो कोविड नीति को खत्म करने से आबादी में अत्यधिक संक्रामक कोरोना के नए ओमिक्रॉन वेरिएंट का अबाध प्रसार हुआ है। एजेंसी के अनुसार, चीन के दक्षिण-पश्चिम में सिचुआन प्रांत और राजधानी बीजिंग के आधे से अधिक निवासी संक्रमित हो गए हैं। चीन में लोग अब संक्रमण का पता लगाने के लिए रैपिड एंटीजन टेस्ट का उपयोग कर रहे हैं। इस बीच सरकार ने कोरोना संक्रमित मामलों की दैनिक संख्या प्रकाशित करना बंद कर दिया है। डेटा कंसल्टेंसी MetroDataTech के मुख्य अर्थशास्त्री चेन किन ने ऑनलाइन कीवर्ड सर्च के विश्लेषण के आधार पर बताया है कि चीन के अधिकांश शहरों में दिसंबर के मध्य और जनवरी के अंत के बीच कोरोना पीक पर होगा। उनके मॉडल से पता चलता है कि शेन्ज़ेन, शंघाई और चोंगकिंग के शहरों में लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं। चीन के बीजिंग, सिचुआन, अनहुई, हुबेई, शंघाई और हुनान में हालत बहुत ज्यादा खराब हो रहे है। लगातार बदतर हो रहे हालातों के बीच खबर आ रही है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शनिवार या रविवार को पहली बार कोविड समीक्षा बैठक कर सकते हैं। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति जिनपिंग इस बैठक के बाद चीन में संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर सकते हैं। विशेषज्ञों ने बीजिंग में संक्रमण दर 50 से 70 फीसदी होने की आशंका जताई है। शंघाई में अगले सप्ताह तक ढाई करोड़ लोगों के कोविड पॉजिटिव होने की आशंका जताई गई है। जिनपिंग सरकार पर कोरोना के आंकड़े छुपाने का आरोप भी लगा है। सरकार के मुताबिक, बीते एक सप्ताह में कोरोना से सिर्फ 8 लोगों की मौत हुई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अकेले 20 दिसंबर को चीन में 36 मिलियन केस सामने आए थे। वहीं 19नवंबर से 18दिसंबर तक चीन में 11 लाख लोगों के डेथ सर्टिफिकेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया गया है।बीजिंग और शंघाई में 60-60 तो वहीं चेंगदु में 40 नए कब्रिस्तान बनाए जा रहे हैं।
― Advertisement ―
मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
बेकाबू हुआ कोरोना : चीन में एक दिन में 3 करोड़ 70 लाख लोग हुए संक्रमित

Previous article


