- कब्जे से 27 मोबाइल फोन, 14 सिम, लैपटाप, स्कार्पियो सहित अन्य सामान बरामद
जौनपुर धारा, जौनपुर। सर्विलांस, स्वाट व लाइनबाजार थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वीडीओ की परीक्षा में नकल कराने की योजना बनाते 13 अभियक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सर्विलांस, स्वाट व थाना लाइनबजार पुलिस ने जज कालोनी से 13 अभियुक्तों को मंगलवार को होने वाली वीडीओ की परीक्षा में नकल कराने की योजना बनाते हुए 27 मोबाईल फोन, 8 ब्लू टुथ डिवाईस, 15 माइक्रो इयर बड, 14 सिम, 114 बैंक चेक, 64 मूल अंक पत्र व प्रमाण पत्र 2 लैपटाप व 82,860 रु. व एक स्कार्पियो, एक वैगनआर कार व 5 मोटरसाईकिलों के साथ गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में कमलेश यादव पुत्र कुहेश यादव निवासी ग्राम सरायभादी थाना तरवा जनपद आजमगढ़, राम मिलन यादव पुत्र कमला प्रसाद यादव निवासी जलालपुर थाना सरायख्वाजा, शुभम यादव पुत्र अरविन्द यादव निवासी सराय भादी थाना तरवां आजमगढ़, किशन जायसवाल पुत्र तुलसी दास जायसवाल निवासी आशानन्दपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर, शैलेन्द्र यादव पुत्र शम्भु यादव निवासी गोवरचोत्ता थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर, स्वामीनाथ सिंह यादव पुत्र राम जनम यादव निवासी मटेहू थाना मरदह जनपद गाजीपुर, संजय यादव पुत्र पारस यादव निवासी ओडराई थाना दुल्लहपुर जनपद गाजीपुर, उत्पल सिंह पुत्र अरिवन्द सिंह निवासी विशुनपुरा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, गोविन्द गुप्ता पुत्र प्यारेलाल गुप्ता निवासी रामपुर थाना रामपुर जनपद जौनपुर, निहाला सिंह पुत्र चन्द्रमौज सिंह निवासी सकरा थाना रामपुर जनपद जौनपुर, अभिषेक उपाध्याय पुत्र राजमनी उपाध्याय निवासी ग्राम सद्दोपुर थाना बक्सा जनपद जौनपुर, हिमांशू मौर्या पुत्र राकेश कुमार मौर्या निवासी दरियापुर थाना फूलपुर प्रयागराज तथा अभितेष मौर्या पुत्र प्रदीप कुमार मौर्या निवासी लिलहट थाना फूलपुर प्रयागराज हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. राम जनम यादव, मनोज सिंह, दिव्य प्रकाश सिंह, आशुतोष गुप्ता, रोहित मिश्रा, हे.का. रोशन यादव, तबरेज खाँ, संदीप सिंह, औरगजेब खाँ, का. अजय कुमार, भानु प्रताप, आनन्द सिंह, सुनील कुमार यादव, अमित यादव, आलोक सिंह रहे।



