महराजगंज। थाना परिसर में बृहस्पतिवार को क्षेत्र के संभ्रांत लोगों के साथ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित जनमानस को जागरूक किया गया। इस अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। क्षेत्राधिकारी बदलापुर सुनील तिवारी ने मौजूद लोगों को बाल-विवाह के दुष्परिणामों के प्रति आगाह किया, उन्होंने कहा कि कई बार परिवार के अशिक्षित होने के कारण लड़कियां इस पीड़ा की शिकार हो जाती हैं। इसके अलावा सामाजिक दबाव के चलते भी परिवार छोटी उम्र में अपनी बेटियों का विवाह कर देते हैं, जो की एक अपराध की श्रेणी में आता है। जिला प्रोबेशन विभाग से आए चाइल्ड हेल्प लाइन जिला समन्वयक शिवम कुमार सिंह ने बाल विवाह प्रतिरोध कानून की जानकारी देते हुए बताया कि इसकी शुरुआत अंग्रेजी शासन काल के दौरान शारदा एक्ट के रूप में हुई थी। स्वतंत्रता के बाद इस कानून में संशोधन कर बाल विवाह को संज्ञेय तथा गैर जमानती अपराध की श्रेणी शामिल किया गया। उन्होंने बताया कि बाल विवाह, बाल श्रम के मामलों में 1098चाइल्ड हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है। थानाध्यक्ष तरुन श्रीवास्तव ने साइबर क्राइम व आनलाइन शिकायती नंबरों के प्रति जागरूक करते हुए बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में सभी लोगो से हस्ताक्षर करवाया। इस मौके पर ग्राम प्रधान विनोद पाल, नरेंद्र प्रताप सिंह दयानंद सरोज अनिल कुमार हरि प्रसाद पांडेय, वीरेंद्र सहित सैकड़ों लोग रहे।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बैठक

Previous article

