जौनपुर धारा,जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में जि़ला मुख्यालय पर अंबेडकर पार्क निकट दीवानी कचहरी में एकत्रित होकर संविधान निर्माता, भारत के पहले कानून मंत्री, महान चिंतक, प्रख्यात विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, सामाजिक न्याय के प्रतीक, भारत रत्न बाबासाहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, जि़ला उपाध्यक्षगण श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, इरशाद मंसूरी सहित सपा जनों ने बाबासाहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर के प्रतिष्ठान पर गोष्ठी आयोजित कर उनके संघर्षों बलिदानों एवं विचारों पर चलने का पुन: संकल्प लिया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि बाबासाहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी का सामाजिक न्याय का सपना अभी अधूरा है। गोष्ठी को पूर्व मंत्री दीपचंद सोनकर, श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, जितेंद्र यादव, इरशाद मंसूरी सहित कई लोगों ने संबोधित किया। गोष्ठी में सै.आरिफ मोहम्म, सुशील श्रीवास्तव, निज़ामुद्दीन अंसारी, मनोज मौर्य, अनवारूल हक गुड्डू, संजीव साहू, प्रदीप पाल, अरविंद यादव, अमित गौतम, हरिश्चंद प्रभाकर, गप्पू मौर्य, मुकेश यादव, मृदुल यादव, डॉ.जंगबहादुर यादव, सोनी यादव, धर्मेंद्र सोनकर, डॉ.ईश्वर लाल यादव सहित आदि उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन जि़ला महासचिव आरिफ हबीब ने किया।
― Advertisement ―
E-Paper 19-04-2026
Jaunpur Dhara E-Paper 19 April 2026आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ें और जिले की सभी प्रमुख खबरों से अपडेट रहें। इस अंक में आपको...
बाबासाहब का सामाजिक न्याय का सपना अभी अधूरा : राकेश मौर्य

Previous article
Next article


