― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश

जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
Homeअपना जौनपुरबादलों की आवाजाही के बीच, अच्छी बारिश का इंतजार

बादलों की आवाजाही के बीच, अच्छी बारिश का इंतजार

जौनपुर धारा, जौनपुर। पिछले तीन दिनों से आसमान में सुबह शाम बादलों की आवाजाही के चलते धूप छांव का खेल जारी है और बीच-बीच में कुछ स्थानों पर छिट-पुट बारिश भी हुई है। जिससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई है। जिस कारण चिलचिलाती धूप और गर्मी से कुछ सीमा तक राहत मिली है। आम तौर पर पन्द्रह जून के आस-पास बारिश का दौर शुरू हो जाता था। लेकिन इस बार मानसून विलम्ब से चल रहा है। किसानों की निगाहें आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठी हैं। जैसे ही अच्छी बारिश होगी खरीफ की फसलों की बुआई शुरू हो जायेगी। जिन लोगों ने धान की नर्सरी समय से डाल दी थी। वह भी लगभग तैयार है जैसे ही बारिश की फुहार पड़ना शुरू होगी। सप्ताह भर में ही नर्सरी पूरी रंगत पकड़ लेगी, ज्यादातर किसानों ने खेतों की जुताई पहले ही करवा रखी है। इस सम्बन्ध में विकास खण्ड मछलीशहर के गांव बामी के किसान रवीन्द्र सिंह कहते हैं कि बारिश को शुरू होते ही खेती किसानी का कार्य गति पकड़ लेगी। खेती किसानी के लिए अच्छी बारिश का इंतजार किसानों को बेसब्री से है।

Share Now...