Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरबस की चपेट में आने से पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल

बस की चपेट में आने से पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मेहरावा गांव के पास बस की चपेट में आने से पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए जहां जिला चिकित्सालय से उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार उड़ली गांव निवासी राम चंद्र मौर्या अपनी पुत्री आकांक्षा को बाइक से कोइरीडीहा कपड़ा दिलाने जा रहे थे कि रास्ते में मेहरवा के पास कोइरीडीहा से जा रही बस की चपेट में आने से पिता पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर परिजन पहुंचकर घायल पिता पुत्री को जिला अस्पताल ले गए जहां पर डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उनको वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। रामचंद्र मौर्या के भाई हेमन्त मौर्या ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Share Now...