― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनबलात्कार को लेकर ससुर के खिलाफ Ayesha Takia ने खोला मोर्चा

बलात्कार को लेकर ससुर के खिलाफ Ayesha Takia ने खोला मोर्चा

बॉलीवुड की पापुलर एक्ट्रेस आयशा टाकिया आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और सलमान खान के साथ में उन्हें वांटेड फिल्म में देखा गया था। यहीं से लोग उन्हें पहचानने लगे थे और वह फेमस हो गई। हालांकि अब आयशा टाकिया बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बनाए हुए हैं और अपने परिवार में खुश है। आयशा टाकिया का जन्म 10 अप्रैल 1986 में मुंबई में हुआ था। 2004 में उन्होंने फिल्म टार्जन द वंडर कर से बॉलीवुड डेब्यू किया और इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू का अवार्ड भी मिला था। हालांकि उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी के साथ में शादी की थी। लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब आयशा टाकिया ने रेप पर दिए गए एक बयान में उन्होंने ससुर अबू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। दरअसल अबू आजमी द्वारा कहा गया था कि बॉयप्रâेंड और गर्लप्रâेंड का सिस्टम बहुत ज्यादा हो चुका है। अगर लड़की सहमत होती है तो कोई क्राइम केस नहीं बनता है और वहीं दूसरी तरफ लड़की अस्मत हो जाए तो रेप कैसे बन जाता है। लेकिन अपने ससुर के इस बयान पर आयशा टाकिया ने विरोध किया और नाराजगी भी जताई थी। इतना ही कुछ खबरों के अनुसार आयशा टाकिया ने अपने लुक को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवा ली थी।

Share Now...