जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नेवर पेड उपभेक्ताओं से बिल जमा कराना सुनिश्चित करें। 10 किलोवाट से ऊपर के बड़े बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काटते हुए विद्युत बिल जमा कराने की कार्यवाही की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक खंड अपने 10 बड़े बकायेदारों की सूची बनाकर बिल का भुगतान कराएं। ग्रामीण क्षेत्रों में पंपिंग सेट पर मीटर लगाने की कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी की जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद में विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से चलती रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम, अधिशासी अभियंता विद्युत एके सिंह, शुभेन्द्र सिंह, दिग्विजय, हरीश प्रजापति, रामानंद मिश्रा, रामनरेश सहित अन्य उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
बड़े बकायेदारों से विद्युत बिल की वसूली कराये विभाग : डीएम

Previous article
Next article

