Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

होली और रमजान को लेकर सौहार्द बैठक, डीजे व सोशल मीडिया पर सख्त निर्देश

जौनपुर। आगामी होली और रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को गौराबादशाहपुर थाना परिसर में महत्वपूर्ण...
Homeई-पेपरबच्चों ने अबीर गुलाल और फूलों संग जमकर खेली होली

बच्चों ने अबीर गुलाल और फूलों संग जमकर खेली होली

  • रंगों के सात बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा ने जीता दिल
  • सिटी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह

मुंगराबादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल और फूलों से जमकर होली खेली। सभी ने एक दूसरे को होली की बधाई दी, और प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया गया। विद्यालय परिसर में रंग-बिरंगे अबीर गुलाल से शराब और नजर आया। सोमवार को कक्षा एक से लेकर इंटरमीडिएट तक छात्र छात्राओं ने एक दूसरे के गालों में गुलाल लगाकर होली खेली। उन्होंने पानी बचाने के लिए भी अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक तरीके से हुई, जिसके बाद बच्चों ने रंगों के इस पर्व को अनुशासित एवं मर्यादित ढंग से मनाया। विद्यालय प्रशासन द्वारा सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाने का विशेष संदेश भी दिया गया। शिक्षकों की उपस्थिति में बच्चों ने संयम और सभ्यता के साथ एक-दूसरे को अबीर लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। होली मिलन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पेंटिंग गतिविधि रही। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए एक से बढ़कर एक सुंदर पेंटिंग बनाई। किसी ने होली के पारंपरिक दृश्य को कागज पर उकेरा तो किसी ने प्रकृति, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत को रंगों के माध्यम से अभिव्यक्त किया। प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने बच्चों को होली का महत्व बताते हुए पानी बचाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि होली एक ऐसा रंग-बिरंगा त्यौहार है, जो हर धर्म के लोग पूरे उत्साह और मस्ती के साथ मनाते हैं। प्यार भरे रंगों से सजा यह पर्व हर धर्म, संप्रदाय, जाति के बंधन खोल कर भाईचारे का संदेश देता है। होली का त्योहार हमें आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देता है। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्रा समेत शिक्षकों ने कहा कि होली मेल मिलाप का त्यौहार है। इसमें सभी के लिए शिकवे भूल कर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए। केमिकल रंगों से होली न खेलें, इसके लिए हर्बल रंगों, गुलाल का प्रयोग करें। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवचंद तिवारी, सुभाष मिश्रा, सतीश, बबिता, सुमन, मधु, सुष्मिता, अभिषेक तिवारी, आदित्य गुप्ता, रंजीत गुप्ता, प्रज्ञा सिंह, कुसुम,पल्लवी, पूनम, कंचन गुप्ता व विशाल यादव आदि मौजूद रहे।

Share Now...