Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरबच्चों को लेकर हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत , प्रमाणपत्र...

बच्चों को लेकर हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत , प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम की काउंसलिंग 6 नवम्बर को, दुष्कर्म व अपहणर का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद, मनचलों को पुलिस ने दबोचा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित नवीन ऊर्जा केंद्र के अन्तर्गत ‘उन्नत पदार्थ विश्लेषण एवं उपकरण तकनीकÓ पर आधारित प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग दिनांक 06 नवम्बर 2025 को आयोजित किया जाएगा।

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को नवीन ऊर्जा केंद्र के अध्यक्ष एवं प्रो.राजेन्द्र सिंह (राज्जू भैया) भौतिक विज्ञान अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान से सम्पर्क कर उक्त पाठ्यक्रम में प्रवेश ले सकते हैं। विभागाध्यक्ष का मोबाइल नंबर, पाठ्यक्रम से संबंधित शुल्क विवरण तथा परामर्श सत्र (प्रत्यक्ष उपस्थिति) हेतु दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध है।

दुष्कर्म व अपहणर का आरोपी गिरफ्तार, किशोरी बरामद

खुटहन। थाना पुलिस क्षेत्र के एक गांव से गत 28अक्टूबर को बहला-फुसलाकर भगाई गई किशोरी को शनिवार को बरामद कर अपहरण व दुष्कर्म के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो सहयोगियों की गिरफ्तारी को पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

उक्त गांव निवासी व्यक्ति ने 28अक्टूबर को ही प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी 14वर्षीय नाबालिग पुत्री को लवायन गांव निवासी सूरज पनौली गांव निवासी महेश कन्नौजिया व आयुष के सहयोग से बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। अपहरण का मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई। एसएसआई अजय कुमार शर्मा, एसआई महेंद्र यादव व उनके सहयोगी जवानों ने मुखबिर से मिली सूचना पर क्षेत्र के गभिरन बाजार से सूरज को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया। किशोरी ने बयान दिया कि सूरज अपने एक रिश्तेदार के घर ले जाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व अन्य धाराएं बढ़ा दीं। महिला कांस्टेबल की कस्टडी में जिला महिला अस्पताल भेजकर पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया।

तीन मनचलों को पुलिस ने दबोचा

जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र अभियान चलाकर पुलिस ने महिलाओं व छात्राओं पर अश्लील इशारे व फब्तियां कसने वाले तीन मनचलों को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह को कस्बे के मुख्य बाजार में तथा एसआई अनिल यादव को राजकीय बालिका विद्यालय के पास इसके अलावा एसआई जयदीप को जमैथा के अखड़ो घाट पूल के पास मय एन्टी रोमियो फोर्स के साथ तैनात रहकर शोहदों पर कार्यवाही का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर तीनों स्थानों पर पुलिस की टीम सक्रिय हो गयी। चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह ने हमराहियों दुर्गेश पाण्डेय आदि के साथ कस्बे के मुख्य बाजार से राजन चौहान पुत्र जयदीप चौहान निवासी मलक बहादुरपुर को फब्तियां कसते गिरफ्तार कर लिया। एसआई अनिल यादव ने हमराहियों के साथ राजकीय बालिका इण्टर कालेज के सामने छात्राओं पर अश्लील इशारे करने वाले मनचले पप्पू यादव पुत्र बांकेलाल यादव निवासी काजीअहमदनूर कस्बा जफराबाद तथा एस आई जयदीप ने हमराहियों के साथ अखड़ो घाट पूल के समीप मनचले सुनील यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी तरीयारी थाना केराकत को महिलाओं पर फब्तियां कसते तथा अश्लील गाना गाते समय गिरफ्तार मर लिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि तीनों पर बीएनएस की धारा 296 के तहत कार्यवाही की गई है।

बच्चों को लेकर हुई मारपीट में घायल व्यक्ति की मौत

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के ताला मझवारा गांव में 24अक्टूबर को हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल रामकुमार पांडेय की मौत हो गई। 2नवंबर की सुबह वाराणसी के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना में उनकी बेटी रितिका पांडेय भी घायल हुई थीं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

23अक्टूबर को गांव के पास बाजार में 19 वर्षीय अंश कुमार पांडे और 14 वर्षीय ओम पांडे के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ था। अंश ने इसकी जानकारी अपने पिता अवनीश कुमार पांडेय को दी थी। इसी विवाद के चलते 24 अक्टूबर की रात अवनीश कुमार पांडेय अपने बेटे अंश के साथ ओम पांडेय के घर पहुंचे। वहां उन्होंने ओम के पिता रामकुमार पांडेय और उनकी बहन रितिका पांडेय पर रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में रामकुमार पांडेय गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में चले गए, जबकि रितिका पांडेय बेहोश हो गईं। परिवार के सदस्यों ने दोनों घायलों को जलालपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया। वाराणसी के एक निजी अस्पताल में रामकुमार पांडेय का इलाज चल रहा था, लेकिन 2 नवंबर की सुबह उनकी मौत हो गई। उनका पोस्टमॉर्टम वाराणसी में कराया जा रहा है। रामकुमार पांडेय के परिवार में उनकी पत्नी मंजू देवी, दो बेटे ओम पांडेय(14) और अभय पांडेय(12), तथा दो बेटियां रितिका पांडेय(16) और रिया पांडेय(18) हैं। परिवार के सभी बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया नए साइबर कानून और अपराधों से बचने का उपाय

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने माउन्ट लिटेरा एकेडमी फतेहगंज के छात्र-छात्राओं को भारत के नए साइबर कानूनों और उनसे बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी।

यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशों और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष ने इस पहल को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने उप निरीक्षकगण, मुख्य आरक्षी, आरक्षी और महिला आरक्षी के साथ मिलकर छात्रों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों और उनसे सुरक्षित रहने के उपायों से अवगत कराया। उन्होंने छात्रों से अपने परिजनों और परिवार के अन्य सदस्यों को भी इन नए कानूनों और साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

एण्टी रोमियो टीम ने 02 मनचले को किया गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति फेज-5 महिला सशक्तिकरण एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विश्वनाथ प्रताप सिंह के देख रेख में एन्टीरोमियो टीम ने भण्डारी रेलवे स्टेशन जौनपुर के पास से तारिक पुत्र गफ्फार निवासी चहरसू चौराहा व मल्हनी पडाव से नफीस अहमद पुत्र रियाज अहमद निवासी रौजाअर्जन को स्कूल के रास्ते से बालिकाओ पर अश्लील शब्दो का प्रयोग व इशारा करके गाना-गाने व महिलाओ पर छींटाकसी करने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल एण्टीरोमियो टीम के साथ मौके पर पहुँच कर घटना की सत्यता की जानकारी कर तत्काल कर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई। गिरफ्तारी टीम में उनि.मंजय यादव चौकी प्रभारी पुरानीबाजार, म.उ.नि.पुष्पा देवी प्रभारी मिशन शक्ति टीम, हे.का.मनोज कुमार, का.तेजभवन यादव, म.का.राशि मिश्रा शामिल रहीं।

बारातियों पर हमला कर छीना चेन और मोबाइल

जौनपुर। लाइनबाजार क्षेत्र के सैदनपुर गांव में बारात में गए युवकों को मनबढ़ों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इसके अलावा एक युवक का सोने की चौन तथा एक कि मोबाइल भी छीन कर चले गए। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

जलालपुर के बीबनमऊ गांव निवासी ज्ञानदास मौर्य के पड़ोस से बारात ऊक्त क्षेत्र के सैदनपुर गांव के रमेश चन्द्र मौर्य के घर गयी थी। वहां पर गोलू पुत्र सुनील सोनकर निवासी सैदनपुर प्रियांशु पुत्र ज्ञानदास मौर्य के गले से चौन छीन लिया और भाग गया। उसके बाद ऊक्त गांव के ही सुनील सोनकर पुत्र लल्लन, बबलू सोनकर पुत्र कल्लन, सचिन पुत्र भैयालाल, मनोज उर्फ लोदर बिन्द पुत्र शंकर लोहे का पंच ,लाठी डंडा, लेकर आये और हमला कर दिया। हमले में प्रियांशु मौर्य पुत्र ज्ञानदास मौर्य, विशाल व दीपक पुत्रगण भगवान दास, प्रदीप पुत्र सूर्यबली, विशाल पुत्र हरिलाल निवासी बीबनमऊ को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी को उपचार के लिए ले जाया गया। ज्ञानदास की तहरीर पर पुलिस ने पांचों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

पुलिस ने तीन मनचलों को किया गिरफ्तार

जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पुलिस ने महिलाओं व छात्राओं पर अश्लील इशारे व फब्तियां कसने वाले तीन मनचलों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्यवाही से शोहदों ने दहशत व्याप्त है।

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह को कस्बे के मुख्य बाजार में तथा एसआई अनिल यादव को राजकीय बालिका विद्यालय के पास इसके अलावा एसआई जयदीप को जमैथा के अखड़ो घाट पूल के पास मय एन्टी रोमियो फोर्स के साथ तैनात रहकर शोहदों पर कार्यवाही का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर तीनों स्थानों पर पुलिस की टीम सक्रिय हो गयी। चौकी प्रभारी राधेश्याम सिंह ने हमराहियों दुर्गेश पाण्डेय आदि के साथ कस्बे के मुख्य बाजार से राजन चौहान पुत्र जयदीप चौहान निवासी मलक बहादुरपुर को फब्तियां कसते गिरफ्तार कर लिया। एसआई अनिल यादव ने हमराहियों के साथ राजकीय बालिका इंटर कालेज के सामने छात्राओं पर अश्लील इशारे करने वाले मनचले पप्पू यादव पुत्र बांकेलाल यादव निवासी काजीअहमदनूर कस्बा जफराबाद तथा एस आई जयदीप ने हमराहियों के साथ अखड़ो घाट पूल के समीप मनचले सुनील यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी तरीयारी थाना केराकत को महिलाओं पर फब्तियां कसते तथा अश्लील गाना गाते समय गिरफ्तार मर लिया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने बताया कि तीनों पर बीएनएस की धारा 296 के तहत कार्यवाही की गई है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन आज

जौनपुर। राज्यकर्मचारी संयुक्त परिषद का द्विवार्षिक अधिवेशन प्रकाश हिंदी भवन में बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाएगा।अधिवेशन की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के अध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.लक्ष्मी सिंह और बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री अतुल मिश्रा, उप महामंत्री आनंद मिश्रा तथा विधिक सलाहकार ऋषभ तिवारी की उपस्थिति में अधिवेशन के साथ-साथ परिषद के चुनाव की प्रक्रिया भी संपादित की जाएगी। अध्यक्ष उपेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिषद का यह अधिवेशन कर्मचारियों की एकता, अधिकारों और संगठन की मजबूती के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा।

Share Now...