जौनपुर। बक्शा क्षेत्र में पुलिस टीम और महिला पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं को बढ़ते अपराधों के प्रति जागरूक किया। यह अभियान ‘मिशन शक्तिÓ के तहत चलाया गया। पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देश पर बक्शा थाना में गठित मिशन शक्ति टीमों और एंटी रोमियो स्क्वॉड ने ‘मिशन शक्ति फेज-5.0Ó के अंतर्गत यह जनजागरूकता अभियान चलाया। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान छात्राओं को महिला संबंधित कानून, विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों और अन्य आपातकालीन नंबरों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें यह भी सलाह दी गई कि वे इन महत्वपूर्ण नंबरों से अपने परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों को भी अवगत कराएं। इसी क्रम में, मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक राकेश कुमार राय ने मां सरस्वती जूनियर स्कूल, सादनपुर, जौनपुर में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और प्रश्नोत्तरी (क्विज) का आयोजन कर उनका उत्साहवर्धन किया।
― Advertisement ―
आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की आवश्यकता
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोना खरीद सीमित करने की अपील ने देश में आर्थिक सुरक्षा और घरेलू आजीविका के बीच संतुलन की बहस को तेज कर दिया है। यह संपादकीय सर्राफा बाजार, विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रीसाइक्लिंग मॉडल और लाखों कारीगरों के रोजगार पर इसके प्रभाव का विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करता है।
मिशन शक्ति के तहत पुलिस ने चलाया अभियान, दी जानकारी



