जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बक्शा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक विशेष बैंक चेकिंग अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाना था। इस अभियान के तहत बक्शा पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी बैंकों, एटीएम, सर्राफा बाजार और अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सेकेंड मोबाइल अफसर उपनिरीक्षक सिंघासन यादव ने पुलिस बल के साथ इन स्थानों के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ली। बैंक ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने के निर्देश दिए गए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों में होने वाली लूट और चोरी जैसी आपराधिक घटनाओं को रोकना है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। नौपेड़वां, शम्भूगंज, लखौवां, अलीगंज सहित थाना क्षेत्र के सभी बैंकों में चेकिंग की गई। इस दौरान सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम की जांच के साथ-साथ बैंक के अंदर और बाहर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की भी तलाशी ली गई।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
बक्शा पुलिस ने जांची बैंक सुरक्षा, अपराध रोकने के लिए संदिग्धों पर रखी नजर

Previous article
Next article


