Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरफेसबुक से हुआ प्रेम : पंचायत के बाद मैहर मंदिर में हुई...

फेसबुक से हुआ प्रेम : पंचायत के बाद मैहर मंदिर में हुई शादी

जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव निवासी एक युवती का एक युवक से फेसबुक के जरिये प्रेम सम्बन्ध हो गया। जो दो वर्ष से चल रहा था।शनिवार को नत्थनपुर बगीचे में दोनो को लड़की के परिजनों ने देख लिया।जिसके बाद दोनो पक्षों के लोगो ने पंचायत किया। उसके बाद दोनो ने शहर के परमानतपुर स्थित मैहर माता मंदिर में जाकर शादी कर लिया। केशवपुर गांव निवासी बेबी कुमारी पुत्री अशोक कुमार का वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के बढ़ौना निवासी सूरज कुमार पुत्र रंगू के साथ फेसबुक पर हुआ प्रेम सम्बन्ध काफी आगे बढ़ गया। सूरज अक्सर बेबी के घर के पास आता और उसे अपनी बाइक से बिठाकर घुमाने ले जाता। वह दोनो मोबाइल पर बातें करते रहते थे। सूरज को जब भी मौका मिलता वह बेबी से मिंलने आ जाता। यह बात युवती के परिवार तथा आसपास के लोगों को भी मालूम हो गयी थी। शनिवार को दोनो बेबी के घर से लगभग तीन किमी दूर नत्थनपुर बगीचे में सूरज आया था। वहां बेबी भी पहुंच गयी। बेबी के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन लोगों ने लड़के के परिजनों को बुलवाया और घण्टों पंचायत चली। उसके बाद दोनो पक्षों ने रजामंदी से मैहर मंदिर में जाकर शादी कर लिया।

Share Now...