Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफेरीवाले की पिटाई कर साढ़े सात हजार छीने

फेरीवाले की पिटाई कर साढ़े सात हजार छीने

जौनपुर धारा, सरपतहां। सरायमोहिउद्दीनपुर-अखंडनगर मार्ग पर बरउत के पास शुक्रवार सुबह कुछ लोग फेरीवाले की पिटाई कर उससे सात हजार छः सौ रुपए छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी लिखित रूप से सरायमोहिउद्दीनपुर चौकी पर दी है। मूल रूप से औरैया जनपद के थाना अयाना के स्वरूपनगर गांव निवासी कुछ लोग सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार में किराए का मकान लेकर रहते हैं साथ ही गांव में फेरी लगाकर सामान बेचते हैं। इन्हीं में से एक उमेश नायक नामक फेरीवाला शुक्रवार को अखंडनगर सामान खरीदने जा रहा था। उसका आरोप है कि बरउत बाजार के पास तीन-चार की संख्या आए लोग उसे रोककर उसकी पिटाई कर जेब मे रखे सात हजार छः सौ रुपए छीनकर फरार हो गए। उधर पीड़ित के एक साथी का कहना है कि उसके गांव का ही एक अन्य फेरीवाला नौ हजार रुपए के लेनदेन को लेकर उसे गोली मारने की धमकी देता है। घटना के सम्बंध में पुलिस का कहना है कि पीड़ित व आरोपितों के बीच पैसे के आपसी लेनदेन का मामला है। जांच की जा रही है, आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।