Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफांसी लगाकर नव विवाहिता ने की खुदकुशी, पति गिरफ्तार

फांसी लगाकर नव विवाहिता ने की खुदकुशी, पति गिरफ्तार

जौनपुर धारा, सरायख्वाजा। स्थानीय थाना क्षेत्र स्थित हरदीपुर गांव में गुरुवार की रात 23 वर्षीय एक नवविवाहिता ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया तथा आरोपी पति जुगेश निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके भाई की तहरीर पर पति, देवर, सास, ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि हरदीपुर गांव निवासी जुगेश निषाद का उसकी पत्नी खुशबू निषाद से गुरुवार की शाम को किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसी से नाराज खूशबू ने दुपट्टे के सहारे गले में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आधी रात में पति ने उसे आवाज लगाई। जब उधर से कोई आवाज नहीं आयी तो दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि फांसी पर उसकी लाश लटकी हुई है। यह देखकर परिवार में कोहराम मच गया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। लड़की के पिता निवासी चन्दवक थाना क्षेत्र स्थित विजयीपुर निवासी गुलाब निषाद ने बेटी को दहेज तथा उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

Share Now...