Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरफाँसी लगाकर अधेड़ ने दी जान

फाँसी लगाकर अधेड़ ने दी जान

जौनपुर धारा, सुइथाकला। क्षेत्र के समोधपुर गांव में गुरूवार को एक अधेड़ ने अपने घर में फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी। मामले में पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव निवासी शेरबहादुर सिंह पुत्र वीरेन्द्र गुरूवार को अपने घर में फांसी के सहारे लटका मिला। उसे लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग उसे नीचे उतारकर स्थानीय सीएचसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मामले में लिखा पढ़ी के साथ लाश को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई होगी। मृतक की पत्नी और एक बच्चा घर पर रहता है जबकि बड़ा लड़का कहीं बाहर रहता है। बहरहाल घटना को लेकर सभी स्तब्ध है।

Share Now...