Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबस की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज तिराहे के पास रोडवेज बस की चपेट में आने से एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई।

बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुवाही गांव निवासी सिद्धार्थ कुमार निगम 25 वर्ष पुत्र मंगला प्रसाद निगम गुरुवार दिन के लगभग 12 बजे अपनी स्कूटी से घर से निकलकर शहर आ रहा था तभी वह जौनपुर की तरफ से जा रही रोडवेज बस की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची लाइन बाजार थाने की कोबरा मोबाइल पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में उसके कुछ रिश्तेदार भी मौके पर आ गए सभी लोग घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही खबर उसके गांव पहुंची उसी समय शुभचिंतक व रिश्तेदार उसके घर पहुंच गए। कुछ देर पूर्व जिस घर में बच्चों की हंसने की किलकारियां गूंज रही थी वहीं मातम छा गया। दूसरी तरफ पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बारे में इंस्पेक्टर लाइन बाजार से दूरभाष से संपर्क किया गया की रोडवेज की बस पकड़ी गई या नहीं जिसका वह उत्तर नहीं दे पाए।