― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरफरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन

जौनपुर धारा, शाहगंज। राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत सबसे पहले मतदान की शपथ प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने दिलायी। शपथ के बाद राष्ट्रीय मतदाता दिवस से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद सैफ ने किया। स्वयंसेवकों में राजू कुमार, प्रियंका यादव, साक्षी चौहान, शगुन यादव, वृंदा सेठ ने अपने विचार रखे। इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डा. अमित दया गुप्ता ने कहा कि आज के युवाओं को देश के सर्वांगीण विकास में अगर योगदान देना है तो उनको एक अच्छी सरकार का चयन अपने मत से करना है। प्राचार्य डा. तबरेज आलम ने कहा कि वर्तमान समय में अगर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना है तो सभी अपने मत का शत प्रतिशत योगदान करें तभी जाकर एक मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डा. अनामिका मिश्रा, रियाज अहमद, खुर्शीद हसन खान, डा. राकेश सिंह, डा. संजय यादव, डा. रामचंद्र मौर्य, डा. पूजा रानी, डा. विनय कुमार, सूर्य प्रकाश यादव, धीरेंद्र मौर्य, रवींद्र वर्मा, अमित श्रीवास्तव  आदि  मौजूद  रहे।

Share Now...