Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरफरीदुल हक पीजी कालेज में रोजा इफ्तार का आयोजन

फरीदुल हक पीजी कालेज में रोजा इफ्तार का आयोजन

  • मुल्क में अमन चैन की मांगी दुआ

जौनपुर धारा, शाहगंज। पवित्र माह रमजान में इफ्तार पार्टी का आयोजन फरीदुल हक मेमोरियल पीजी कालेज में रविवार को आयोजित हुआ। मुस्लिम बंधुओं, राजनीतिक, सामाजिक एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित लोग इ़फ्तार पार्टी में शामिल हुए। महाविद्यालय के प्रबंधक नासिर जमाल शेख द्वारा पार्टी का आयोजन किया गया था। इफ्तार पार्टी का आयोजन कर अमन चैन की संदेश देने की कोशिश की। रोजेदारों ने मुल्क में शांति और खुशहाली की दुआ मांगी। कार्यक्रम में पूर्व सांसद धनंजय सिंह, विधायक रागिनी सोनकर, डा. पूजा सरोज, नफीस अहमद, पूर्व विधायक सपा नेता अरशद खान, एजाज अली, एडवोकेट जेडके फैजान, तेज बहादुर सिंह, उदय प्रताप सिंह, कामरान मोईन शेख अर्फी, जीशान जमाल, प्राचार्य डा. तबरेज आलम, शाहिद नईम, फिरोज खान गुड्डू, खुर्शीद अनवर, शारिक खान आदि मौजूद रहे।